Government Launches Hello Bageshwar Helpline for Public Issues Resolution हेलो बागेश्वर हेल्पलाइन लोगों की समस्या का कर रहा समाधान, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsGovernment Launches Hello Bageshwar Helpline for Public Issues Resolution

हेलो बागेश्वर हेल्पलाइन लोगों की समस्या का कर रहा समाधान

सरकार ने जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत हेलो बागेश्वर हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के माध्यम से लोग बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। अब तक 547...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 12 Sep 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
हेलो बागेश्वर हेल्पलाइन लोगों की समस्या का कर रहा समाधान

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में जनता दरबार तथा तहसील दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही डीएम ने जिले के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हेलो बागेश्वर हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याएं दूर की जाती हैं। बिजली, पानी, सड़क समेत मूलभूत समस्याएं इसमें दर्ज हो रही हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए कलक्ट्रेट में हेलो बागेश्वर हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। एक फोन के माध्यम से लोग इसमें अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड की समस्या के अलावा पेंशन प्रकरण समेत अन्य मामले सामने आ रहे हैं।

अब तक 547 शिकायतें इसमें दर्ज हो चुकी हैं। इसमें से 510 समस्याओं का समाधान हो गया है। शिकायत करने के 24 से 48 घंटे में समाधान किया जाता है। जो शिकायतें शासन स्तर की होती है, उसके लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाता है। जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। लोग लगातार इसमें शिकायत कर रहे हैं। 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।