Bageshwar News: राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप, जांच की मांग

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि जल संस्थान उनकी गांव की पेयजल समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की है। परिहार ने मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

Bageshwar News: राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप, जांच की मांग

Bageshwar News: संवाददाता, बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि जल संस्थान पहले से ही उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहता था, क्योंकि उन्होंने अपने गांव की पेयजल समस्या को लेकर विभाग का लगातार विरोध किया था। परिहार ने आरोप लगाया कि उनके गांव में 90 से अधिक पेयजल कनेक्शन हैं, लेकिन केवल करीब 30 नलों में ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके बावजूद विभाग समस्या के समाधान के बजाय गांव की लगातार उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई तो उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने भी पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वह इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।