अमतोड़ा में आंगन में गिरा तुन का पेड़
ग्राम अमतोड़ा में एक बड़ा तुन का पेड़ मदन सिंह और गोपाल सिंह के आवासीय भवन के आंगन में गिर गया। इससे मुख्य रास्ता बंद हो गया, जिससे परिजनों को आने-जाने में परेशानी हुई। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को काटकर रास्ता खोल दिया।

देवेंद्र पांडे बागेश्वर। ग्राम अमतोड़ा में आवासीय भवन के आंगन में तुन का एक बड़ा पेड़ गिर गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि तुन का एक विशाल पेड़ मदन सिंह एवं गोपाल सिंह के आवासीय भवन के आंगन पर गिरा हुआ था। पेड़ गिरने से दोनों घरों का मुख्य रास्ता बंद हो गया था, जिससे परिजनों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की मदद से पेड़ को सुरक्षित रूप से काटकर टुकड़ों में बांटा गया तथा आंगन से हटाया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता पूर्ण रूप से खोल दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


