बागेश्वर में नहीं बंट पाई इंडेन गैस
रविवार को प्लांट बंद रहने के कारण जिले में गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई। सोमवार को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस का वितरण नहीं हुआ। लोग वाहन के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन गैस नहीं मिली। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से गैस मिलने की उम्मीद है।

प्लांट में रविवार को अवकाश होने के कारण जिले को गैस नहीं मिल पाई। इस कारण सोमवार को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र में इंडेन गैस नहीं बंट पाई। जिन स्थानों पर गैस जानी थी। वे लोग इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्र की तो कोई सुध लेने वाला ही नहीं है। मालूम हो कि गैस वितरण के लिए बागेश्वर, कांडा, कपकोट तथा गरुड़ इंडेन गैस सर्विस ने विस्तार बिंदु बनाए हैं। इन चयनित स्थानों पर गैस वार के हिसाब से बंटती है। सोमवार को जहां-जहां गैस वंटती थी वहां लोग वाहन के आने का इंतजार करते रहे। कुछ लोग फोन के माध्यम से गैस आने की सूचना लेते रहे।
जब उन्हें पता चला कि गैस नहीं बंट रही है तो वे लोग निराश होकर लौट गए। रविवार को गैस प्लांट बंद होने से जिले को गैस सिलेंडरों का आवंटन नहीं हो पाया। यहां के लिए गए वाहन सोमवार को भरे जाएंगे। मंगलवार से गैस मिलने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र के लोग गैस के लिए इंतजार करते रहे। इधर जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडेय ने बताया कि प्लांट में छुट्टी होने के काण रविवार को गैस नहीं मिली। अब गैस मिलने के बाद ही वितरण किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


