संघर्ष समिति ने पूर्ति कार्यालय में दिया धरना
बागेश्वर में घरेलू और व्यावसायिक गैस की कमी को लेकर संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पूर्ति कार्यालय के बाहर धरना दिया और प्रशासन की गैस आपूर्ति में देरी पर सवाल उठाए। गांवों में गैस वितरण में दो-दो महीने का समय लग रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
बागेश्वर। घरेलू व व्यावसायिक गैस पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने पर संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने शनिवार को पूर्ति कार्यालय में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब प्रशासन यह बयान दे रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है तो वितरण में देरी क्यों हो रही है। गांव में दो-दो महीने तक गैस नहीं बांटी जा रही है। शहर में चयनित स्थान पर समय पर गैस नहीं पहुंच रही है। व्यावयायिक सिलेंडरों का भी कोटे के अनुसार वितरण नहीं हो रहा है। उपभाक्ताओं को कभी केवाई तो कभी डीएसी नंबर के नाम पर उलझाया जा रहा है।
सभी खानापूर्ति करने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। इस मौके पर कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 05 बीजीएच 01 पी: बागेश्वर में जिला पूर्ति कार्यालय के बाद शनिवार को धरना देते संघर्ष समिति के लोग।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


