पूर्व सैनिक ने गैस वितरण को लेकर उठाए सवाल
कपकोट ब्लाक में रसोई गैस वितरण की समस्या सामने आई है। पूर्व सैनिक मोहन सिंह कपकोटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार गैस बुकिंग के लिए कॉल की, लेकिन कोई पुष्टि नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन से तत्काल समाधान की अपील की है।

कपकोट, संवाददाता। कपकोट ब्लाक में रसोई गैस वितरण सही से नहीं होने का मामला सामने आया है। पूर्व सैनिक मोहन सिंह कपकोटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 23 मार्च से छह अप्रैल तक वह लगातार गैस बुकिंग नंबर 8454955555 पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल यह संदेश मिलता है कि चार घंटे बाद बुकिंग की पुष्टि का मैसेज आएगा। बावजूद इसके, अब तक उन्हें कोई भी बुकिंग कंफर्मेशन संदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार कपकोट गैस कार्यालय जाने के बावजूद वहां नियुक्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।उनका
कहना है कि कर्मचारियों का केवल एक ही जवाब होता है कि बिना बुकिंग के गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। पूर्व सैनिक ने सवाल उठाया है कि आखिर कपकोट ब्लाक में घरेलू गैस की समस्या के समाधान के लिए क्या कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


