जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भिलकोट गांव का निरीक्षण
भिलकोट क्षेत्र में पेयजल संकट का समाधान खोजने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने जल संस्थान एवं निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने जल स्रोतों की स्थिति और तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की, और अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया।

गरुड़। भिलकोट क्षेत्र में पेयजल संकट लंबे समय से चल रहा है। समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति तथा तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल से जुड़ी जनसमस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी सुधार, स्रोत संरक्षण एवं आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर शंकर सिंह परिहार, दलजीत सिंह परिहार सहित जल संस्थान एवं पेयजल निगम के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने निरीक्षण को सकारात्मक पहल बताते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


