ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वर18 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का फूंका बिगुल

18 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का फूंका बिगुल

बागेश्वर में रजिस्ट्रार कानूनगो की यहां आयोजित बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। नायब तहसीलदार और सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का...

18 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का फूंका बिगुल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 16 Oct 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर में रजिस्ट्रार कानूनगो की यहां आयोजित बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। नायब तहसीलदार और सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 18 अक्तूबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का विगुल फूंका जाएगा।

तहसील परिसर पर आयोजित बैठक में संघ ने का कि रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन नहीं किया जा रहा है। अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती भी नहीं हो सकी है। कोविड-19 ड्यूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि अनुमन्य की जाए। एक माह का उन्हें अतिरिक्त वेतन दिया जाए। रिक्त पदों पर पदोन्नति और भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कहा कि 18 अक्तूबर को सुबह दस से एक बजे तक वह कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। 25 अक्तूबर को एक दिन का अवकाश लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एक नवंबर से संघ अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें