ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरविवेकानंद विद्या मंदिर मे छात्र संसद का गठन

विवेकानंद विद्या मंदिर मे छात्र संसद का गठन

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा मे सत्र 2021-22 के लिए छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया...

विवेकानंद विद्या मंदिर मे छात्र संसद का गठन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 26 Oct 2021 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा मे सत्र 2021-22 के लिए छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। छात्र संसद हेतु प्रधानमंत्री पद पर हर्षवर्धन पांडे, उप प्रधानमंत्री मनीष चौबे, सेनापति आनंद सिंह, उप सेनापति कमल टांगणिया, अनुशासन प्रमुख धीरज उपाध्याय, अनुशासन सहायक गौरव चौबे को शपथ दिलाई।

कन्या भारती हेतु प्रधानमंत्री पद पर प्रिया बिष्ट, उपप्रधान मंत्री सुमन नेगी, सेनापती शैली मलड़ा, उप सेनापति प्रियंका टाकुली, अनुशासन प्रमुख काजल भट्ट तथा अनुशासन सहायक पद पर तनुजा बिष्ट ने भी शपथ ली। खेतवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से अनुशासित होकर विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखने की अपील की। प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने छात्र संसद से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी ने निभाने को कहा। कार्यक्रम का संचालन अनुशासन प्रमुख हीरा सिंह मेहरा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया तथा हेम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें