पुलिस ने बुझाई जंगल की आग, स्कॉपियो बाल-बाल बची

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

कांडा में जंगल की आग रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। नाघर साहू क्षेत्र में आग ने विकराल रूप लिया और गैरेज तक पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया और आसपास की आबादी सुरक्षित रही।

पुलिस ने बुझाई जंगल की आग, स्कॉपियो बाल-बाल बची

कांडा। जंगल की आग अब रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। तहसील के नाघर साहू क्षेत्र में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब आग एक गैरेज तक पहुंच गई, जहां खड़ी स्कॉर्पियो कार इसकी चपेट में आने वाली थी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ दिनेश चंद्र पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और आग बुझाने में जुट गए। .पुलिस कि इस कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से टल गया और आसपास की आबादी भी सुरक्षित बच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।