मॉक ड्रिल: जंगल में लगी आग पर काबू पाया

Feb 13, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

वन प्रभाग ने आगामी वनाग्नि सीजन के लिए जौलकांडे में माक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी तनुजा परिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों ने समन्वय और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। माक ड्रिल के दौरान काल्पनिक वनाग्नि घटनाओं का सामना किया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मॉक ड्रिल:  जंगल में लगी आग पर काबू पाया

आगामी वनाग्नि सीजन को देखते हुए वन प्रभाग ने मॉडल क्रू-स्टेशन जौलकांडे में वनाग्नि नियंत्रण के लिए माक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी तनुजा परिहार ने अध्यक्षता की। इसमें विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय व त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। माक ड्रिल के दौरान क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर वनाग्नि की काल्पनिक घटनाएं बनाई गईं। सूचना मिलते ही चार मुख्य टीमें तथा दो रिजर्व टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इन टीमों में वन विभाग, अग्निशमन विभाग और पुलिस वायरलेस सेवा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कंट्रोल रूम से सूचना आदान-प्रदान, त्वरित संचार तथा समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता का भी परीक्षण दिया।

अभ्यास के दौरान घास व पिरूल की क्षति दर्शाई गई, जबकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे, महेंद्र सिंह गुसाई, दीप चंद्र जोशी सहित वन विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।