12 करोड़, 13 लाख से होंगे बाढ़ सुरक्षा के कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

सरयू नदी में बाढ़ सुरक्षा के लिए करोड़ों की लागत से कार्य शुरू किया गया है। विधायक ने भूमि पूजन कर इस परियोजना का शिलान्यास किया, जो कटाव और बाढ़ के खतरे को कम करने में मदद करेगी। इससे क्षेत्रवासियों की संपत्ति और कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। सरकार जनकल्याण के प्रति कटिबद्ध है।

12 करोड़, 13 लाख से होंगे बाढ़ सुरक्षा के कार्य

देवेंद्र पांडे, कपकोट। सरयू नदी में करोड़ों की लगात से बाढ़ सुरक्षा के कार्य होंगे। इससे नदी से होने वाले कटाव के खतरे कम होंगे। सरकारी संपत्ति के साथ ही लोगों की संपत्ति की भी सुरक्षा होगी। क्षेत्रीय विधायक ने निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। कहा कि आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति सरकार कटिबद्ध है। केदारेश्वर मैदान में सोमवार को विधायक ने राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से 12 करोड़, 13 लाख की लागत से सरयू नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना सरयू नदी से होने वाले कटाव एवं बाढ़ के खतरे को कम करने में सहायक सिद्ध होगी तथा क्षेत्र की आबादी, कृषि भूमि एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

सरयू नदी से होने वाले कटाव एवं बाढ़ की समस्या से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत प्रदान करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी पहल है। कहा कि जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ हम कपकोट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख कपकोट भावना शाही, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, चम्पा देवी, मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, राम सिंह कोरंगा, प्रताप कठायत, भुवन गड़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, गिरीश जोशी, सभासद गजेंद्र कपकोटी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।