भेषज संघ ने तय किया एक करोड़ कारोबार का लक्ष्य
देवेंद्र पांड, बागेश्वर में जिला भेषज सहकारी संघ की पहली बैठक अध्यक्ष संजय साह जगाती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जड़ी-बूटी उत्पादन, संग्रहण और विपणन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव पास किए गए। नर्सरी के विकास और एक करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया।

देवेंद्र पांड, बागेश्वर। जिला भेषज सहकारी संघ की नवगठित प्रबंध समिति की पहली बैठक अध्यक्ष संजय साह जगाती की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जड़ी-बूटी उत्पादन, संग्रहण और विपणन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में जिला भेषज सहकारी संघ के लिए अलग कार्यालय भवन और जड़ी-बूटी गोदाम निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिलाधिकारी से भूमि और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही संघ की 50 नाली भूमि पर जड़ी-बूटी नर्सरी विकसित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिससे किसानों और उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण औषधीय पौधे उपलब्ध हो सकेंगे।
प्रबंध समिति ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में जड़ी-बूटी संग्रहण एवं विपणन के माध्यम से एक करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया। बैठक में उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, ईश्वरी दत्त चौबे, गिरीश लाल, शोभा बिष्ट, उमा उपाध्याय, ताहिर हुसैन, महेंद्र सिंह दफौटी, गजेंद्र सिंह, धीरज कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


