घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग पर पाया काबू

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

देवेंद, पांडे, गरुड़ में अग्निशामक टीम ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग बुझाने में सफलता पाई। अग्निशामक कर्मियों ने गीले कपड़ों और मिनी वाटर टेंडर से आग पर काबू पाया। इसके बाद टीम ने क्षेत्र के होटलों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट और जागरूकता अभियान चलाया।

घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग पर पाया काबू

देवेंद, पांडे, गरुड़। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र गरुड़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया। वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न होटलों और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया। फायर स्टेशन गरुड़ को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि टानीखेत के टीटबाजार निवासी मनीष खड़का के घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने पहले गीले कपड़ों की सहायता से आग पर नियंत्रण का प्रयास किया।

आग की तीव्रता को देखते हुए मिनी वाटर टेंडर से पंपिंग कर तथा पारंपरिक पीट-पाट विधि अपनाकर आग को पूरी तरह बुझा दिया।इसके बाद टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। होटल प्रबंधकों और कर्मचारियों को आग लगने की घटनाओं की रोकथाम, आपात स्थिति में बचाव कार्य तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों से अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को नियमित रूप से दुरुस्त रखने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।