ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरदमकल विभाग ने किया फायर रिस्क निरीक्षण

दमकल विभाग ने किया फायर रिस्क निरीक्षण

दीपावली पर्व को देखते हुए दमकल विभाग ने नगर में फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर फायर उपकरणों के संचालन व रखरखाव...

दमकल विभाग ने किया फायर रिस्क निरीक्षण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 01 Nov 2023 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली पर्व को देखते हुए दमकल विभाग ने नगर में फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर फायर उपकरणों के संचालन व रखरखाव के बारे में बताया। बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में दमकल कर्मी व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, मिट्ठाई की दुकानें, रेस्टोरेंट,आतिशबाजी विक्री क्षेत्र, हॉस्पिटल एवं नगर क्षेत्र के फायर हाइडेंट क्षेत्र का फायर रिस्क निरीक्षण किया। दुकान, रेस्टोरेंट के मालिकों वर्करों को फायर सेफ्टी, फायर उपकरणों को संचालन और उनके रख - रखाव के बारे जानकारी दी। दुकान के मालिकों को अग्नि शमन व्यवस्था पूर्ण करने व फायर उपकरणों को समय से रिफिलिंग करवाने के निर्देश दिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े