ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वररोस्टर के अनुसार क्षेत्र में रहें फील्ड कर्मचारी: भौर्याल

रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में रहें फील्ड कर्मचारी: भौर्याल

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दुग नाकुरी तहसील के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों से रोस्टर के अनुसार अपने क्षेत्र में बने रहने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान...

रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में रहें फील्ड कर्मचारी: भौर्याल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 11 Jul 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दुग नाकुरी तहसील के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों से रोस्टर के अनुसार अपने क्षेत्र में बने रहने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विधायक भौर्याल ने सनगाड़, बास्ती, महरुड़ी, लमजगड़ा, सिलंगार, चौनाला, जलमानी, डुंगरी, चौंरा और पल्सों गांव की तीन दिवसीय भ्रमण किया। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने कहा कि फील्ड अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी क्षेत्र को समय नहीं देते हैं। इससे ग्रामीणों को उनसे संबंधित काम कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने गांव की बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है। विधायक ने लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर योगेश हरडि़या, कुंदन रैखोला, बहादुर राम, गोकुल पंचपाल, लाल सिंह मेहरा, राजन महर, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें