ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरफर्स्वाण गरुड़ और परिहार बने कांडा मंडल के प्रभारी

फर्स्वाण गरुड़ और परिहार बने कांडा मंडल के प्रभारी

विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। जिसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने आठों मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति की...

फर्स्वाण  गरुड़ और परिहार बने कांडा मंडल के प्रभारी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 24 Nov 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। जिसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने आठों मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने मंडलों में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए काम करेंगे।

भाजपा के जिलाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि मंडल प्रभारियों का चयन जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से किया गया है। जो अपने अनुभव का लाभ उठाकर अपने-अपने मंडल में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण को बागेश्वर नगर और बलवंत सिंह बिष्ट को बागेश्वर ग्रामीण मंडल की जिम्मेदारी दी। जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद को कपकोट और जिला मंत्री राजेंद्र सिंह परिहार को कांडा-कमस्यार मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष योगेश हरड़िया शिखर और जिला मंत्री भगवान सिंह दुग नाकुरी मंडल का प्रभार संभालेंगे। जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फस्र्वाण को गरुड़ और दयाल कांडपाल को खरही मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। सभी मंडल प्रभारियों ने जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेन की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें