रसायनिक खाद नहीं मिलने से किसान मायूस
पुंगरघाटी के साधन सहकारी संघ दोफाड़ में यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की है और समय पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी है।...

पुंगरघाटी के साधन सहकारी संघ दोफाड़ में रसायनिक खाद यानी यूरिया नहीं आया है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसानों को यूरिया समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदाेलन की चेतावनी दी है। पुंगरघाटी विकास मंच ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। कहा कि कई दिनों से यूरिया नहीं मिल रहा है। किसान रोज सहकारी समिति का चक्कर काट रहे हैं। वहां से कल आना कहा जाता है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पपों, रताइस, खोलियागांव, मजवे, पलायन, गापानी, सुनदिल आदि गांवों के किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि फसलें प्रभावित हो रही हैं। ऊंची दर में किसानों को खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने उन्नत किश्म के बीज तथा रसायन किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर मंच के संयोजक हरीश कालाकोटी, एडवोकेट राजेश रौतेला, दीवान सिंह, महेश सिंह, नरेंद्र रौतेला, कैलाश कोरंगा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।