ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और होल्यार भाऊ गुरु का निधन

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और होल्यार भाऊ गुरु का निधन

प्रसिद्ध होल्यार और शास्त्रीय गायक तारा दत्त जोशी उर्फ भाऊ गुरु का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके...

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और होल्यार भाऊ गुरु का निधन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 19 Jan 2018 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रसिद्ध होल्यार और शास्त्रीय गायक तारा दत्त जोशी उर्फ भाऊ गुरु का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। स्व. जोशी का पूरा जीवन शास्त्रीय संगीत, राग आधारित होली, रामलीला और लोगों की सेवा में व्यतीत हुआ। पुलिस की नौकरी से सेवानिवृत होकर उन्होंने संगीत की दुनिया में जीवन समर्पित कर दिया। एड़द्यो मंदिर के महाराज सूरदास उनके बालसखा थे। उनकी संगत में ही उन्हें संगीत के प्रति लगाव हुआ। वह राग आधारित होली गायन के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात थे। चामी, क्वैराली, भयेड़ी, शांतेश्वर, हनेठी, अमतौड़ा आदि गांवों से होलियों में उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता था। शांतेश्वर की महराफाट की रामलीला को शुरु कराने का भी श्रेय उन्हें जाता है। वह नगर की मुख्य रामलीला से भी कई सालों तक जुड़े रहे। वह संगीत के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। लोगों के प्रति दया और सहायता का भाव होने के चलते उनका उपनाम दयालु भी पड़ गया। शुक्रवार को सरयू-गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र प्रेम चंद्र जोशी और कंचन जोशी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, हेम तिवारी, वंशीधर जोशी, उमेश जोशी, उमेश जोशी, कान्हा जोशी, डा. गोपाल कृष्ण जोशी, ललित मोहन सिंह परिहार, खड़क सिंह परिहार, महेश जोशी, मोहन चंद्र जोशी सहित तमाम लोगों ने शोक जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें