ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभराड़ी बाजार को नहीं मिल रही जाम से निजात

भराड़ी बाजार को नहीं मिल रही जाम से निजात

भराड़ी में जाम का झाम बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन भी सुबह के समय बाजार में लंबा जाम लगा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं...

भराड़ी बाजार को नहीं मिल रही जाम से निजात
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 17 May 2019 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भराड़ी में जाम का झाम बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन भी सुबह के समय बाजार में लंबा जाम लगा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि नगर में रोजाना जाम लगना आम हो गया है। सुबह के समय बाजार में अक्सर जाम के हालात बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्किंग होने के बाद भी रोड किनारे गाड़िया आड़ी-तिरछी खड़ी रहती हैं। पुलिस प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि बाजार में जाम लगने से बच्चों को अधिक परेशानी होती है। उन्हें स्कूल जाने में देर हो रही है। व्यापारियों को भी इससे नुकसान हो रहा है। दूर गांव से जरुरी काम निपटाने आने वालों के लिए भी जाम परेशानी बन गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने से लोग मनमानी कर रहे हैं। नो इंट्री में भी भारी वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जाम खुलवाने के लिए भी व्यापारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। व्यापारी प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, सुंदर सिंह, प्रवीण सिंह, प्रेम पुरी आदि ने नगर में यातायात पुलिस की तैनाती करने और नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की मांग की। इधर, एसआई खुशवंत सिंह ने कहा कि बाजार में सुबह के समय पुलिस की तैनाती की जाएगी। नियम तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें