ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरजवाहर नवोदय विद्यालय में प्रदर्शनी लगी

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रदर्शनी लगी

जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में गणित, विज्ञान और सामाजिक पर्यावरण संबंधी विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कक्षा छह से 12 के बच्चों ने माडलों का प्रदर्शन किया। इस दौरान विज्ञान, गणित और पर्यावरण पर...

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रदर्शनी लगी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 21 Sep 2018 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में गणित, विज्ञान और सामाजिक पर्यावरण संबंधी विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कक्षा छह से 12 के बच्चों ने माडलों का प्रदर्शन किया। इस दौरान विज्ञान, गणित और पर्यावरण पर आधारित मॉडलों ने अध्यापकों को खासा प्रभावित किया। प्रदर्शनी में हर्षित पांडे, हर्षित चौहान, सौरभ कुमार, चिराग कांडपाल, प्राची जोशी, हिमांशु धपोला, उर्जित, अर्पिता जोशी, शुभम जोशी के मॉडल बेहतर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायट के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह धपोला ने किया। इस मौके पर प्राचार्य कीर्ति पंवार, उप प्राचार्य प्रभा वर्मा, समन्वयक बृजमोहन, रवि कुमार जोशी, बीडी पांडे आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें