Bageshwar News: आज भी शिल्पकार समाज झेल रहा कई कुरीतियां
Bageshwar News: देवभूमि शिल्पकार संगठन के ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में यहां एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर एक नई रणनीति तैयार की गई। वक्ता

Bageshwar News: कपकोट। देवभूमि शिल्पकार संगठन के ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में यहां एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर एक नई रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज भी शिल्पकार समाज में कई बड़े कुरीतियों का शिकार है। जिसका दंश समाज को झेलना पड़ता है। हर राजनीतिक पार्टी सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए समाज का उपयोग करतीं है। चुने समाज के सदस्य भी समाज की बात के लिए सदनों में मौन रहने का काम करते हैं। एक ओर सरकार भेदभाव को दूर रखने वह समाज को एक रूपता लाने की बात करते हैं तो वहीं मंदिरों में भेद-भाव पर सब मौन रहते हैं।
संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि इस बार 2027 का चुनाव एक यादगार रहेगा। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र राम ओझा तथा संचालन महेश आगरी व चंचल राम ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य बलवंत राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलू पहरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जशौद राम, नरेश राम, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व ग्राम प्रधान प्रवीण राम, पूर्व सुबेदार भजन राम, दिनेश बेरी आदि मौजूद रहे।


