ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरअभियंताओं ने डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को किया याद

अभियंताओं ने डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को किया याद

जिले में अभियंता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियंताओं ने जन्मदिन पर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को याद किया। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को फल वितरित किए। बच्चों को भी...

अभियंताओं ने डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 15 Sep 2019 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में अभियंता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियंताओं ने जन्मदिन पर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को याद किया। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को फल वितरित किए। बच्चों को भी मिठाइयां बांटी। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अभियंताओं ने डॉ. विश्वेसरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनके कार्यों की व्याख्या कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. विश्वेसरैया ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर देश का गौरव बढ़ाया। जिसके चलते उन्हें भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया और उनके जन्मदिन को अभियंता दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। मौजूद अभियंताओं ने उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इधर इंजीनियरों ने नीलेश्वर के बुजुर्ग आश्रम जाकर बुजुर्गों का हालचाल जाना। उन्हें फल वितरण किया। उन्होंने आवासीय पद्धति विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को भी मिठाइयां बांटी। उन्होंने वृद्धाश्रम को तीन कुर्सियां, दो मेज और पांच गद्दे भी भेंट किए। इस मौके पर पीएस बृजवाल, यूसी पंत, एके जॉन, नवल द्विवेदी, आरपी टम्टा, ललित कुमार, एनके जोशी, चंद्रशेखर पंत, दीप पांडे, गणेश गोस्वामी, अनुज, प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें