ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में सादगी से मनाई जाएगी ईद

बागेश्वर में सादगी से मनाई जाएगी ईद

जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया जाएगा। लॉकडाउन के चलते लोग घरों पर ही ईद की नमाज अदा करेंगे। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने भी जिले वासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने अमन और भाईचारे के...

बागेश्वर में सादगी से मनाई जाएगी ईद
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 24 May 2020 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया जाएगा। लॉकडाउन के चलते लोग घरों पर ही ईद की नमाज अदा करेंगे। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने भी जिले वासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने अमन और भाईचारे के इस पर्व को जिला प्रशासन से जारी निर्देशों का पालन करते हुए मनाने की अपील की।

जामा मस्जिद के अध्यक्ष हाजी नूर अहमद ने कहा कि संकट के इस दौर में ईद का त्योहार सादगी के साथ मनाया जाएगा। लॉकडाउन के नियमों का पूरा समुदाय पालन करेगा। उन्होंने बताया कि सभी मुस्लिम भाई सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक अपने घर पर ईद की नमाज अदा कर सकते हैं। सरकार ने धार्मिक स्थलों में जाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। जिसके चलते इस बार मस्जिद या ईदगाह की बजाय घर पर ही सब लोग नमाज पढ़ेंगे। इधर डीएम ने भी सभी जिलेवासियों से अमन और भाईचारे से इस त्योहार को सादगी से मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकता का पैगाम देता है। सभी लोगों को इसके संदेश को आत्मसात कर समरसता की भावना के साथ त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से कोविड-19 के संक्रमण का देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने को कहा। जिला प्रशासन की गाइडपालन का पालन करने को भी कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें