ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट में भूकंप के झटके महसूस

कपकोट में भूकंप के झटके महसूस

कपकोट में बीती रात भूकंप के हलके झटके आए। लोगों घरों से बाहर निकल आए। इस महीने में यह दूसरा झटका था। जिससे लोग दहशत में आ गए हैं। इधर आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार झटका काफी धीमा था। इससे किसी जानमाल की...

कपकोट में भूकंप के झटके महसूस
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 23 Aug 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कपकोट में बीती रात भूकंप के हलके झटके आए। लोगों घरों से बाहर निकल आए। इस महीने में यह दूसरा झटका था। जिससे लोग दहशत में आ गए हैं। इधर आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार झटका काफी धीमा था। इससे किसी जानमाल की हानि नहीं हुई है।रात करीब पौने नौ बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। लोग तब भोजन कर रहे थे। मकान हिलने लगे। इससे लोग खाना छोड़कर घरों से बाहर निकल आए। झटका हल्का था। कुछ समय बाद शांत हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली। अगस्त महीने में यह दूसरा झटका था। इससे लोग डरे और सहमे हुए हैं। कपकोट क्षेत्र भूकंप और भूस्खलन की दृष्टि से जोन पांच में आता है। लगातार झटकों ने लोगों को दहशत में ला दिया है। सौंग क्षेत्र के पूर्व प्रधान मोहन सिंह टाकुली ने बताया कि जल विद्युत परियोजना बनाने के लिए सरयू को सुरंग में धकेला जा रहा है। सड़कों का निर्माण भारी भरकम मशीनों से हो रहा है। उन्होंने कहा कि भूकंप जैसी त्रासदी का भय बना हुआ है। भूकंप से पूर्व में यहां काफी नुकसान भी हुआ है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। लेकिन वह रिक्टर पैमाने पर मापे नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि तहसीलों से इस बावत जानकारी हासिल की गई। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें