ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा व देवी पूजा महोत्सव संपन्न

बागेश्वर में मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा व देवी पूजा महोत्सव संपन्न

शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को...

शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को...
1/ 3शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को...
शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को...
2/ 3शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को...
शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को...
3/ 3शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को...
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 19 Oct 2018 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को ब्रहमकपाली शिला के समीप सरयू नदी में विसर्जित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।

नवरात्र में नगर के नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नौ दिनों तक माता के पंडाल में दर्शन और पूजा-अर्चना को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पंडालों में देर रात तक भक्तों ने भजन-कीर्तन कर मां की आराधना की। शुक्रवार को दसवें दिन सुबह दुर्गा और देवी पूजा पंडाल में पंडितों ने विधि-विधान से पूजा कराई। मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडाल में बनाई गई मूर्तियों की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नुमाइशखेत से शुरू हुई शोभायात्रा दुग बाजार, अस्पताल रोड, कांडा रोड, माल रोड, स्टेशन रोड, एसबीआई तिराहा, तहसील रोड तक गई। वापसी में बागनाथ गली और बीच बाजार होते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंची। बारी-बारी से भक्तों ने मां दुर्गा की सभी मूर्तियों को सरयू नदी में विसर्जित किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नम आंखों ने मां दुर्गा को विदाई दी। उनसे अगले साल जल्द आने का वादा लिया। इस दौरान पूरा सरयू बगड़ जय माता दी के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यहां बृजकिशोर वर्मा, विशाल चौधरी, सुनील वर्मा, रचित साह, राजेंद्र उपाध्याय, पुष्कर साह, अनिल टंगड़िया, हरीश परिहार, प्रशांत मलड़ा, पुनीत साह, अंकित, मनोज, प्रकाश, कमला भैसोड़ा, रजनी गुप्ता, सीमा, प्रेमा आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

------------------------------------

खरेही मंडल में भी महोत्सव का समापन

बागेश्वर। खरेही मंडल के जोशीगांव में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का भी समापन हो गया है। शुक्रवार की सुबह भक्तों ने माता के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गांव में बने पंडाल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। यहां से भक्त नगर की दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव के साथ शामिल होकर विसर्जन स्थल तक गए। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा किया। यहां भुवन लोहनी, सज्जन साह, प्रकाश चंद्र, ललित चंद्र, नीमा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, सुमन, कविता सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

-----------------------------

पारंपरिक परिधान में पहुंचीं महिलाएं

बागेश्वर। दुर्गा पूजा शोभायात्रा में भारी संख्या में पारंपरिक परिधान पहने महिलाओं ने भी भागीदारी की। इस दौरान बज रहे ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाएं और भक्तजन जमकर झूमे। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे भी लगे। सुबह से शाम तक पूरा नगर भक्तिमय रहा।

--------------------------------

हजारों भक्त बने विदाई के गवाह

बागेश्वर। मां दुर्गा को विदा करने के लिए नगर समेत आसपास के तमाम गांवों से भक्तों की भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद से ही सरयू नदी पर बने घाटों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। मूर्तियों के नदी तट पर पहुंचने तक वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद भी लोग अपने लिए स्थान तलाशते दिखे। आसपास बने घरों की छत और खिड़कियों से भी लोगों ने विसर्जन कार्यक्रम देखा।

--------------------------

माता के जयकारों से गूंजी बागनाथ घाटी

बागेश्वर। मां दुर्गा की विदाई के समय पूरे जोश से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनता ने माता के जयकारे लगाए। माता के जयकारों से पूरा बागेश्वर गुंजायमान रहा। चारों तरफ माता के जयकारे ही सुनाई पड़ रहे थे।

------------------------

जाम और गंदगी से हुई परेशानी

बागेश्वर। दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव की शोभायात्रा के दौरान लोगों को जाम के झाम से भी दो चार होना पड़ा। इधर यात्रा में शामिल भक्तों के लिए विभिन्न स्थानों पर जूस और पीने के पानी का प्रबंध किया गया था। जिसके बाद कई स्थानों पर प्लास्टिक के गिलास और अन्य कूड़ा बिखर गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें