ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरएसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों में गोष्ठी की। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने को कहा नशा जीवन के लिए खतरनाक

एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों में गोष्ठी की। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने को कहा नशा जीवन के लिए खतरनाक

एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों में गोष्ठी की। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने को कहा। साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी...

एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों में गोष्ठी की। उन्होंने  छात्रों से नशे से दूर रहने को कहा
नशा जीवन के लिए खतरनाक
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 11 Aug 2018 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों में गोष्ठी की। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने को कहा। साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी। सीओ हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि नशा जीवन को लील जाता है। जीवन की खुशियां छिन जाती हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में भी ध्यान नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी प्रकार का हो वह नशा है। छात्रों को इससे दूर रहना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का भी पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि नाबलिग गाड़ी नहीं चला सकते हैं। बालिग बिना हेलमेट के दुपहिया नहीं चलाएं। ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है। उन्होंने साइबर क्राईम, सोशल मीडिया आदि की जानकारी प्रोजेक्टर बताई। बच्चों को लघु फिल्में दिखाई गई। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर टीएसआई भूपेंद्र पांडे आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें