सफाई व्यवस्था पर नाराज डीएम ने हटाया कर्मचारी

Jan 06, 2026 03:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने नीलेश्वर में बालिका आश्रम, वृद्धाश्रम और विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और मानव संसाधन की कमी पर ध्यान दिया। वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। बच्चों की देखभाल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

सफाई व्यवस्था पर नाराज डीएम ने हटाया कर्मचारी

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को नीलेश्वर स्थित राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय, वृद्धाश्रम तथा विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मचारी को हटाकर नए कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए। डीएम ने स्टाक रजिस्टर एवं उपस्थिति रजिस्टरों की जांच की तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखी और निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वृद्धाश्रम में मानव संसाधन की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र प्रेषित कर अतिरिक्त स्टाफ की मांग करने के निर्देश दिए।

वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रत्येक 15 दिन में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन एवं आवासीय व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां वर्तमान में दो नवजात बच्चे निवासरत हैं। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं देखभाल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए केंद्र में कार्यरत मानव संसाधन के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अधीक्षक विजय दीक्षित उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsDM Akanksha Konde Inspects Child Care and Elderly Homes in Neeleshwar
;;;