Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsDistrict Players Shine at State Sports Mahakumbh with 4 Gold Medals

बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। खेल प्रेमियो

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 28 Dec 2024 04:23 PM
share Share
Follow Us on

बागेश्वर, संवाददाता। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का एक दिसंबर से 15 जनवरी तक देहरादून में आयोजन हो रहा है। जिसमें जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। योगासन में नैंसी टाकुली, अंजलि, 1500 मीटर दौड़ में तनूज दानू, भाला फेंक में कृतिका बोरा ने स्वर्ण पदक जीता है। हैंडबाल में जिले को रजत, बाक्सिंग में रोशनी आर्य, 800 मीटर दौड़ में तनुजा दानू ने रजत पदक झटका है। बाक्सिंग में लक्ष्मी नगरकोटी ने कांस्य पदक जीत कर जिले को गौरवाविंत किया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, हेमा परिहार, रविंद्र कोहली, नंदन किशोर जोशी, मो. आसिफ, रवींद्र हरड़िया, गणेश धपोला ने खुशी व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें