Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsDistrict Magistrate Takes Strict Action on Delay in Pinder River Bridge Construction
वॉप्कोस को जिलाधिकारी ने भेजा नोटिस

वॉप्कोस को जिलाधिकारी ने भेजा नोटिस

संक्षेप:

पिंडर नदी पर वाप्कोस द्वारा बनाए जा रहे पुल के निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुल का निर्माण कार्य 2024 तक पूरा होना था।

Nov 05, 2025 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

लंबे समय से पिंडर नदी पर वाप्कोस द्वारा बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिशासी अभियंता वाप्कोस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्धारित समयावधि के भीतर पुल नहीं बनने का कारण स्पष्ट करने को कहा है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया है। संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो कार्रवाई होगी। मालूम हो कि पिंडर नदी पर मोटर पुल बनाने के लिए वर्ष 2021 में टेंडर लगाए गए थे। कार्यदायी संस्था वाप्कोस ने फरवरी 2024 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आज तक पुल नहीं बनने से सोराग गांव के ग्रामीण परेशान हैं। गत दिनों ग्रामीण एक बीमार महिला को पांच किमी डोली से लाए। गत वर्ष एक गर्भवती महिला को 12 किमी डोली में लाए। तब महिला के गर्भ में पल रहे मासूम की मौत हो गई थी। इसके बावजूद निर्माणाधीन पुल आज तक नहीं बन पाया। इस व्यवस्था पर नवागत डीएम आकांक्षा कोंडे ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही जनहित के कार्यों में अनावश्यक विलंब उत्पन्न करती है। उन्होंने अभियंता से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो अधिशासी अभियंता के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।