Bageshwar News: सीएचसी कांडा में गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा का निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए, जैसे कि उचित दवा प्रबंधन, प्रसव सेवाओं की बेहतरी और बायोमेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण। अस्पताल में कोई एक्सपायर दवा नहीं होनी चाहिए।

सीएचसी कांडा में गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
सीएचसी कांडा में गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने आपातकालीन, पंजीकरण, दवा वितरण, औषधि भंडार, कोल्ड चेन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, प्रसव कक्ष, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रसव सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रेग्नेंसी टेबल समेत आवश्यक उपकरणों की मांग तत्काल भेजने के निर्देश दिए। औषधि भंडार में स्टॉक रजिस्टर की जांच और दवाओं का भौतिक सत्यापन करते हुए रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में कोई दवा एक्सपायर नहीं होनी चाहिए।उन्होंने मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बेडशीट बदलने में कलर कोडिंग व्यवस्था का पालन करने को कहा। बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण के लिए एक सप्ताह में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी रजिस्टर का सही ढंग से संधारण और इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन व सीरिंज का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वच्छता, दवा प्रबंधन, सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। इस दौरान एसडीएम अनिल चन्याल, प्रभारी चिकित्साधिकारी दिवाकर पांडेय, चिकित्साधीक्षक आशुतोष तिवारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय सिंह मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: सीएचसी कांडा में गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी