समन्वय बनाकर भूमि हस्तांतरण के मामले निपटाएं अधिकारी

Apr 09, 2026 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की

समन्वय बनाकर भूमि हस्तांतरण के मामले निपटाएं अधिकारी

देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण के कारण सड़क और अन्य विकास कार्य लंबित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में कम्पनसेटरी अफॉरेस्टेशन (सीए) भूमि उपलब्ध न होने से देरी हो रही है, उन्हें तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर शीघ्र निपटाया जाए। अलाइनमेंट विवाद वाले मामलों को एसडीएम की मदद से स्थानीय लोगों से वार्ता कर सुलझाने को कहा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।