Bageshwar News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Bageshwar News: बागेश्वर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शोभा आर्या ने किया। विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगियों ने पदक जीते, जिसमें कृष्णा सिंह और आयुष कांडपाल ने दौड़ में स्थान प्राप्त किए। राज्य मंत्री और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Bageshwar News: बागेश्वर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के नेतृत्व में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने किया। बालक वर्ग की 600 मीटर और 60 मीटर दौड़ में कृष्णा सिंह ने प्रथम तथा आयुष कांडपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पवन गिरी प्रथम, करन कुमार द्वितीय और दीक्षित रौतेला तृतीय रहे। लंबी कूद में हिमांशु सिंह ने पहला, अंकित कुमार ने दूसरा और निशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दीपा आर्या, बीडीओ आलोक भंडारी, दीप जोशी, प्रदीप गढ़िया, पिंटू धपोला आदि मौजूद रहे।


