गैरसैंण विधानसभा घेराव के लिए 200 कार्यकर्ता जाएंगे

Mar 08, 2026 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

जिला कांग्रेस की बैठक में 10 मार्च को गैरसैंण विधानसभा घेराव में 200 कार्यकर्ताओं की भागीदारी की चर्चा हुई। नरेंद्र कोरंगा और गोविंद बिष्ट को संयोजक बनाया गया। संगठन विस्तार और पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा के कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की।

गैरसैंण विधानसभा घेराव के लिए 200 कार्यकर्ता जाएंगे

जिला कांग्रेस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि 10 मार्च को गैरसैंण विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जिले से 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए नरेंद्र कोरंगा और गोविंद बिष्ट को संयोजक बनाया गया है। रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। न्याय पंचायत और मंडल स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही 11 मार्च को जंतर-मंतर, दिल्ली में पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा को होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ की भागीदारी पर भी मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।