मजियाखेत बाईपास मार्ग पर गढ्ढे भरे
मंजियाखेत क्षेत्र में बाईपास मार्ग की बदहाली की सूचना पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। डीएम आकांक्षा कोंडे के आदेश पर नगर पालिका ने गड्ढों का भरान किया और मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों की नियमित निगरानी और सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।

मंजियाखेत क्षेत्र में बाईपास मार्ग के बदहाली की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। डीएम आकांक्षा कोंडे के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों का भरान कर दिया गया है, जिससे मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सड़कों की स्थिति की निगरानी करने और जहां भी आवश्यक हो वहां तत्काल मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि नगर क्षेत्र के सभी मुख्य एवं संपर्क मार्गों का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


