ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरखाली बर्तनों के साथ सिमस्यारी में महिलाओं का प्रदर्शन

खाली बर्तनों के साथ सिमस्यारी में महिलाओं का प्रदर्शन

पानी नहीं मिलने से सिमस्यारी गांव में महिलाओं ने स्टैंडपोस्ट पर खाली बर्तनों की साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे पीने के पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने जलसंस्थान पर गांवों की उपेक्षा का आरोप...

खाली बर्तनों के साथ सिमस्यारी में महिलाओं का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 05 May 2018 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पानी नहीं मिलने से सिमस्यारी गांव में महिलाओं ने स्टैंडपोस्ट पर खाली बर्तनों की साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे पीने के पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने जलसंस्थान पर गांवों की उपेक्षा का आरोप लगाया। आपूर्ति जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शनिवार को सिमस्यारी की महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने खाली बर्तनों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। 300 परिवारों को जलसंस्थान पानी देने में नाकाम हुआ है। पंपिंग योजना से भी उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बारिश आने पर वे पानी एकत्र करते हैं। उसे कई दिनों तक मवेशियों और स्वयं के उपयोग में ला रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि खांकर में ट्यूबवेल लगा हुआ है। जिससे पानी की आपूर्ति की जा रही है। जोशीगांव, चौगांवछीना लिंग मोटर मार्ग पर पानी बह रहा है। लेकिन उनके गांव को पानी की बूंद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जोशीगांव से आगे पाइप लाइन भी नहीं बिछ सकी है। उन्होंने कहा कि 15 जून तक यदि उन्हें पानी नहीं मिला तो वे 16 जून से आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर यशोदा भंडारी, पुष्पा देवी, भगवती देवी, माधवी देवी, तारा देवी, बचुली देवी, नीमा देवी, लीला देवी, शांति देवी, ललिता नेगी, शिव सिंह, आनंद सिह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें