सामाजिक अधिकारिता शिविर में 434 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण
बागेश्वर में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर दिव्यांगजनों के लिए राहत का केंद्र बना। शिविर में 434 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और चश्मे जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए। सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का शुभारंभ कई प्रमुख व्यक्तियों द्वारा किया गया।
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर दिव्यांगजनों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बना। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा, विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक पार्वती दास तथा जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने किया। भारत सरकार के उपक्रम एल्मिको के माध्यम से कुल 434 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, बैटरी चालित ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी और चश्मे सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में 150 दिव्यांगजनों के मानसिक, नेत्र एवं अस्थि संबंधी दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
साथ ही भविष्य में सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कई लोगों का पंजीकरण किया गया। अतिथियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, बबलू नेगी, हरीश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


