ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वररसोईघर का गंदा पानी बहा दिया सड़क पर

रसोईघर का गंदा पानी बहा दिया सड़क पर

सोई घर से गंदा पानी सड़क पर बहने की शिकायत मिली। नगर पालिका सक्रिय हो गई। अधिशासी अधिकारी दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ...

रसोईघर का गंदा पानी बहा  दिया सड़क पर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 22 Oct 2023 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर, संवाददाता। रसोई घर से गंदा पानी सड़क पर बहने की शिकायत मिली। नगर पालिका सक्रिय हो गई। अधिशासी अधिकारी दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। जिस पर दोनों में बहस हो गई। पुलिस के जाने के बाद मामला शांत हो सका। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की और चालान काटा।
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पालिका निरंतर अभियान चला रही है। लेकिन कुछ लोग घरों की गंदगी सड़क और रास्तों पर फेंकने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। मंडलसेरा वार्ड के पीपलचौक से एक व्यक्ति ने नगर पालिका को सूचना दी। बताया कि उसका पड़ोसी रसोई घर का गंदा पानी सड़क पर फेंकता है। जिससे रास्ता खराब हो रहा है। बच्चे, महिलाएं और दुपहिया वाहन चालक रपट भी रहे हैं। अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंदा पानी सड़क पर बहते हुए देख लिया। घर के स्वामी को बुलाया और उन्हें समझाने की कोशिश की। आरोपित ईओ से अभद्रता पर उतारू हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल केएस नेगी ने आरोपी को कोतवाली तलब कर लिया। ईओ ने बताया कि पांच हजार रुपये जुर्माना काटा गया और आरोपी को समझौते के बाद छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पानी और गंदगी फेंकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें