Bageshwar News: स्वास्थ्य सुविधा बेहतर कर रही सरकार : बिष्ट
Bageshwar News: मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण हुआ। इस मशीन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को एक्स-रे जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। स्थानीय लोगों को इससे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ में बुधवार को लंबे इंतजार के बाद डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया गया। मशीन शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अब एक्स-रे जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्य अतिथि दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट ने फीता काटकर डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान मशीन से मरीजों की जांच भी की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है और इस मशीन के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने इसे सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मरीजों की जांच अस्पताल में ही हो सकेगी और उन्हें अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह, मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. सपना, ग्राम प्रधान राजेंद्र नेगी, सुनील सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


