ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरखुशियों की सवारी नहीं होने से धात्री महिला रही परेशान

खुशियों की सवारी नहीं होने से धात्री महिला रही परेशान

जिले में खुशियों की सवारी नहीं होने से धात्री महिलाओं को परेशानी हो रही है। लॉकडाउन के चलते इसमें इजाफा हो गया...

खुशियों की सवारी नहीं होने से धात्री महिला रही परेशान
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 23 Mar 2020 03:46 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में खुशियों की सवारी नहीं होने से धात्री महिलाओं को परेशानी हो रही है। लॉकडाउन के चलते इसमें इजाफा हो गया है। सोमवार को कौसानी क्षेत्र की एक महिला को ऐसी ही समस्या से दो चार होना पड़ा। जिसके बाद जिला उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने निजी प्रयास से एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। जिसके बाद महिला घर को जा सकी।

जिला अस्पताल में कौसानी के भतड़िया से एक प्रसव पीड़िता रविवार को आई थी। जहां डॉक्टरों ने उसका प्रसव कराया। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट‌्टी भी मिल गई, लेकिन असल परेशानी इसके बाद हुई। जिला अस्पताल में खुशियों की सवारी का संचालन ठप है। मौके पर एंबुलेंस भी नहीं मिल पाई। वहीं लॉकडाउन के चलते गाड़ियों का संचालन भी पूरी तरह से ठप है। जिससे महिला को घर जाने के लिए कोई सवारी नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद भी गाड़ी नहीं मिलने से महिला परेशान हो रही थी। इस बात की खबर जिला पंचायत उपाध्यक्ष परिहार को हुई तो वह तत्काल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने निजी प्रयासों से एंबुलेंस की व्यवस्था की और महिला को घर को भेजा। गाड़ी की व्यवस्था होने के बाद महिला और परिजनों ने उनका आभार जताया। इधर, सीएमएस एसपी त्रिपाठी ने कहा प्रसव पीड़िता को 48 घंटे तक अस्पताल में रखा जाता है। जिसके बाद ही एंबुलेंस की व्यवस्था की जा सकती है। अगर कोई पहले जाना चाहे तो उसे स्वयं की व्यवस्था से जाना पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें