तीन दिवसीय धरमघर महोत्सव का रंगारंग आगाज

Apr 11, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

धरमघर में तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में लोक और स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। विधायक फकी राम और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव दो जिलों की संस्कृति को प्रकट करेगा और संस्कृति के संरक्षण में सहायक होगा।

तीन दिवसीय धरमघर महोत्सव का रंगारंग आगाज

धरमघर, देवेंद्र पांडे। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाले धरमघर में तीन दिवसीय धरमघर महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव में लोक कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकार भी भाग ले रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं समेत कलाकारों ने पारंपरिक परिधान पहनकर आकर्षक झांकी निकाली। गंगोलीहाट के विधायक फकी राम और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव दो जिलों की संस्कृतिक का गवाह बनेगा। महोत्सव संस्कृति संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। शनिवार को धरमघर महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा व झांकी के साथ हुई। तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव कुमाऊं एवं गढ़वाल के प्रसिद्ध कलाकार एवं स्थानीय कलाकार भाग लेंगे।

विधायक फकीर राम ने कहा कि सरकार महोत्सवों को बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। इन मंचों के माध्मय से कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। भौर्याल ने सभी से कार्यक्रम का शांतिपूर्वक आनंद लेने को कहा। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल ने सभी का स्वागत किया। महोत्सव के महत्व के बारे में जानकारी दी। संचालन सचिव केदार महर ने किया। इस मौके पर किशन राठौर, हिमांसु राठौर, चेतन धर्मशक्तू,भरत लस्पाल,धीरज महरा, मनोज पाठक, विक्रम शाही, योगेश हरड़िया, धन सिंह भौर्याल, जिला पंचायत सदस्य ज्योति राठौर, शेखर जोशी, कांडा थानाध्यक्ष दिनेश पंत सहित अनेक गण मान्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।