ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरनगर पालिका चुनाव में जुटने का निर्णय

नगर पालिका चुनाव में जुटने का निर्णय

भाजपा की नगर मंडल की बैठक में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पूर्व नपा अध्यक्ष सुबोध लाल साह को नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया।मां उल्का देवी प्रांगण में...

नगर पालिका चुनाव में जुटने का निर्णय
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 16 Aug 2017 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की नगर मंडल की बैठक में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पूर्व नपा अध्यक्ष सुबोध लाल साह को नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया।मां उल्का देवी प्रांगण में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शेर सिंह गडि़या ने संगठन मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। प्रभारी नियुक्त होने के बाद सुबोध साह ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में पार्टी योग्य व कर्मठ उम्मीदवार को ही प्रत्याशी बनाएगी। पूर्णकालिक कौस्तुभानंद जोशी ने बूथ समिति गठित करने को कहा। बैठक में जगदीश जोशी, बहादुर सिंह परिहार, मुन्ना पांडे, तिलक पांडे, हेमंत साह, छुट्टन लाल बाल्मीकि, लीलाधर पंडा, आचार्य बसंत पांडे, केशवानंद जोशी, नवीन आर्या, नंद किशोर जोशी, विवेक आगरी, भावना, विमला कपकोटी, नंदी परिहार, उमेश जोशी, प्रकाश जोशी, दयाल लोबियाल आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में भाजपा कार्यकर्ता पन्ना लाल साह व केशर सिंह कनवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें