नशा व जाम से निजात दिलाने को चलेगा अभियान

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

डीडीहाट में गाड़ियों से लगने वाले जाम और युवाओं को नशे से राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने रविवार को पुलिस से मुलाकात की, जिसमें पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर संयुक्त अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। यह प्रयास क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए किया जा रहा है।

नशा व जाम से निजात दिलाने को चलेगा अभियान

डीडीहाट,संवाददाता। नगर में गाड़ियों से लगने वाले जाम व युवाओं को नशे से निजात दिलाने को डीडीहाट में अभियान चलाया जाएगा। रविवार को जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से मुलाकात की। जिसमें पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाने की बात कही। नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि ने कोतवाल संजय जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्यायों को पुलिस को अवगत कराया। अध्यक्ष चुफाल ने कहा कि डीडीहाट में जाम व नशाखोरी बढ़ रहा है। जिसे हल करने को पुलिस को गंभीरता से कार्य करने होंगे। कोतवाल जोशी ने कहा की सामूहिक जागरूकता व पुलिस प्रशासन के माध्यम से नगर की समस्यायों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

कहा नशे में लिप्त युवाओं के परिवार की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस अवसर पर एसआई प्रदीप मिश्रा, टेक्सी यूनियन अध्यक्ष जीवन बोरा, टेक्सी यूनियन संरक्षक राजेंद्र चुफाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।