ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरअधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे उपनल कर्मचारी

अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे उपनल कर्मचारी

उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक में कार्मिकों ने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने का ऐलान किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया...

अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे उपनल कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 07 Oct 2018 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक में कार्मिकों ने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने का ऐलान किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उनसे पूर्ण कार्य लिया जा रहा है, लेकिन इसके एवज में अल्पराशि ही दी जा रही है। जो कि परिवार चलाने के लिए उपयुक्त नहीं है। बैठक में तय किया कि यदि शीघ्र उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो वे रणनीति बनाकर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें प्रकाश उपाध्याय को अध्यक्ष, ईश्वर सिंह दानू को उपाध्यक्ष, सुंदर सिंह मेहता को महामंत्री, मोहन सिंह चौहान को संयुक्त मंत्री, चंद्रशेखर जोशी संगठन मंत्री, मदन सिंह मेहरा को कार्यालय सचिव और राजेंद्र सिंह गढ़िया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। यहां हरीश रावल, पंकज रावत, अतुल सिंह, राजेश तिवारी, मुकेश चौबे, महेंद्र पाल, शंकर लाल, अनिल कुमार आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें