एक महीने का क्रिएटिव मालाकार प्रशिक्षण संपन्न
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान ने चौरासी में एक माह का क्रिएटिव मालाकार प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इस असेसमेंट का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्

बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान की ओर से चौरासी में आयोजित एक माह के क्रिएटिव मालाकार प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस असेसमेंट का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों के कौशल, रचनात्मकता और कार्यकुशलता का मूल्यांकन करना था। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विभिन्न प्रकार की सजावटी मालाकार वस्तुओं को प्रस्तुत किया। सभी प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह और लगन के साथ अपने कार्यों का प्रदर्शन किया। वहीं मंजू बलसूनी ने ट्रेनर, हेमा बिष्ट ने मास्टर ट्रेनर और लता लोहनी ने ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कौशल को और बेहतर बनाने और भविष्य में स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
बताया गया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


