ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरगरुड़ में सिलेंडर फटने से मकान में आई दरार

गरुड़ में सिलेंडर फटने से मकान में आई दरार

गरुड़ के मटेना गांव में एक मकान में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। सिलेंडर फटने से जहां मकान में दरारें आग गईं, वहीं आगजनी से रसोई घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। हादसे में परिवार के सभी...

गरुड़ में सिलेंडर फटने से मकान में आई दरार
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 23 Oct 2018 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

गरुड़ के मटेना गांव में एक मकान में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। सिलेंडर फटने से जहां मकान में दरारें आग गईं, वहीं आगजनी से रसोई घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। हादसे में परिवार के सभी सदस्य बचने में कामयाब रहे। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मंगलवार सुबह नवीन तिवारी पुत्र देवीदत्त तिवारी घर में खाना बना रहे थे। अचानक सिलेंडर में आग लग गई। घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही जोरदार धमाके साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के कतरे-कतरे बिखर गए और मकान में दरारें आ गईं। सिलेंडर में लगी आग पूरे रसोई घर में फैल गई। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सिलेंडर फटने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मकान में की तरफ दौड़ पड़े। सिलेंडर फटने से नवीन के रसोई घर में रखा सामान जल गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। अगर घर के सदस्य समय रहते भागते नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें