दंगल के लिए बिछाई मिट्टी तीन महीने बाद भी नहीं हटाई
उत्तरायणी मेले के दौरान दंगल और बॉलीबॉल आयोजन के लिए सरयू नदी के बीचों-बीच बनाया गया मिट्टी का ढेर तरप महीने बाद भी नहीं

देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान दंगल और वॉलीबॉल आयोजन के लिए सरयू नदी के बीच बनाया गया मिट्टी का ढेर तीन महीने बाद भी नहीं हटाया गया है। बारिश के बाद मिट्टी में फिसलन बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने वालों को हो रही है। नगर पालिका जहां नदी में कूड़ा और मिट्टी फेंकने वालों पर कार्रवाई करती है, वहीं खुद ही नदी के बीच मिट्टी का ढेर छोड़ दिया गया है। हालांकि इससे नदी के प्रवाह पर असर नहीं पड़ा है, लेकिन यह स्थिति प्रशासनिक कार्यप्रणाली और स्वच्छता दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


