ब्लॉक के लिए क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी

Apr 05, 2026 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

कालिका मंदिर में ब्लॉक की मांग को लेकर महातपस्या के तहत 14वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। पूर्व शिक्षक नेता गिरधारी सिंह रावत, ग्राम प्रधान भेट नंद राम और राजेंद्र बोरा अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक बलवीर सिंह भंडारी ने की।

ब्लॉक के लिए क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी

ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में महातपस्या के तहत 14वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। पूर्व शिक्षक नेता गिरधारी सिंह रावत, ग्राम प्रधान भेट नंद राम तथा राजेंद्र बोरा अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी है वह आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक बलवीर सिंह भंडारी ने की। इस मौके पर दरपान सिंह धपोला, पंकज कुमार, विनोद कुमार, गणेश कुमार, अर्जुन माजिला, मनीष पंत, भैरवदत्त चंदोला, अनिल चंदोला, गंगा लाल वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी, निर्मल साह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।