ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरवज्यूला में कानूनी साक्षरता क्लब का गठन

वज्यूला में कानूनी साक्षरता क्लब का गठन

पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में कानूनी साक्षरता क्लब का गठन किया गया। इसके माध्यम से बच्चों को कानूनी जानकारी दी जाएगी। उन्हें समाज में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया...

वज्यूला में कानूनी साक्षरता क्लब का गठन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 04 Apr 2018 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में कानूनी साक्षरता क्लब का गठन किया गया। इसके माध्यम से बच्चों को कानूनी जानकारी दी जाएगी। उन्हें समाज में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक साक्षरता क्लब का गठन हुआ। क्लब का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचातय सदस्य वज्यूला जितेंद्र मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि क्लब खुलने से बच्चों को कानूनी जानकारी हासिल करने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि जानकारी नहीं होने से लोगों को अपने अधिकार पता नहीं हैं। क्लब के गठन से बच्चों के माध्यम से उन्हें यह सुविधा मिलेगी। प्रधानाचार्य केसी पाठक ने कहा कि क्लब के माध्यम से बच्चों को कानून से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। उन्हें समाज में हो रहे अपराध और उनको रोकने के लिए बने विभिन्न कानून के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने विद्यालय को कंप्यूटर, कुर्सी, टेबल, अल्मारी भी क्लब के लिए उपलब्ध कराई है। मौके पर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, आलोक पांडे, रघुवीर सिंह नेगी, मनोज कुमार टम्टा, नरेंद्र कार्की सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें