ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकांग्रेसियों ने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

कांग्रेसियों ने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युकां के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल...

कांग्रेसियों ने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 13 Sep 2020 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि कवि जोशी के अध्यक्ष बनने के बाद संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा।

पार्टी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युकां, एनएसयूआई की बैठक हुई। यहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित युकां जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि यूथ कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। इस मौके युकां जिलाध्यक्ष ने सभी से सहयोग का भरोसा जताया। इस मौके पर बालकृष्ण, किशन कठायत, सज्जन लाल टम्टा, भीम कुमार, ईश्वर पांडेय, अंकुर उपाध्याय, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें